Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 26 at 10.01.21 AM

वृद्धा के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने पर प्रदर्शन

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन करते मेघवाल समाज के लोग।

दासपा गांव का है 10 दिन पुरान मामला,समाज के लोगों में रोष

भीनमाल :- समीप के दासपा गांव में एक वृद्धा के साथ हुई मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मेघवाल समाज के लोगों में रोष है। समाज के लोगों ने शनिवार को पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। दासपा निवासी रमेश कुमार मेघवाल ने ज्ञापन में बताया कि गत 14 दिसंबर को दोपहर 2 बजे उसकी माता हंजादेवी, पत्नी नेनुदेवी व छोटे भाई की पत्नी डिम्पलदेवी घर पर ही थी। डिम्पलदेवी ने किसी बातको लेकर उसके पिता को दासपा बुलाया।

जिस पर उसका पिता बागाराम मेघवाल, सुरेश कुमार निवासी देताकला व फौजाराम निवासी राह अपने साथ लाठियां लेकर घर में घुस आए तथा गाली गलोच करते हुए हंजादेवी पर हमला कर दिया। हंजादेवी के सिर पर गंभीर चोट आने से लहुलूहान हालात में हॉस्पीटल में भर्ती करवाया। इसके पश्चात थाने में आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया, लेकिन 14 दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। दासपा के मेघवाल समाज के लोगों ने परिजनों के साथ पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *