Breaking News

संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

12/05/2021 मवई अयोध्या – मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहम्मद पुर दाऊद पुर में व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। जानकारी के अनुसार पता चला कि यह व्यक्ति अपने रिश्तेदार के घर मोहम्मद पुर आया था।थाना पटरंगा के अन्तर्गत ग्राम अशरफ पुर गंगरेला का राम सागर(55) पुत्र दुखी राम का निवासी है। जो सोमवार के दिन अपने रिश्तेदार के यहां गया था, घर वालों ने उसको उसके घर छोड़ने के लिए कहा भी था।

लेकिन अचानक राम सागर घर से निकल गया, जब कुछ देर वह घर पर नहीं दिखाई दिया तो रिश्तेदारों ने उसे खोजना शुरू किया, उसी गांव के उत्तर दिशा में शारदा सहायक नहर के पास लगे चिलवल के पेड़ में उसका शव लटकता देखा गया। गांव के लोगों ने इस घटना की सूचना थाना मवई प्रभारी विश्व नाथ यादव को दी, मवई प्रभारी ने तुरंत एस आई अशोक कुमार को मौके पर भेजा, मवई पुलिस ने पंच नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार इस घटना का कारण आत्मा हत्या बताया जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *