Breaking News

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम कोल्हुआ से सिसवा के तरफ जाने वाली बड़ी नहर पटरी पर लगे आम के पेड़ पर  एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला ।उक्त घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा टहलने के दौरान दी गयी । जिसकी पहचान मधु साहनी पुत्र राजू साहनी उम्र 20 वर्ष बताया जा रहा है ।

उक्त घटना की जानकारी तत्काल  स्थानीय थाना कोठीभार को दिया गया सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका  पूरा मामला अभी जांच का विषय है इस संबंध में  थानाध्यक्ष कोठीभार धनवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण पता चलेगा ।

मनोज गुप्ता (निचलौल)

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *