Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 10 at 10.43.22 PM

कजरहवा मेले में हुआ दंगल का आयोजन। पहलवानों ने किया कला का प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

भावां- स्थानीय क्षेत्र के राजगढ़ ग्राम पंचायत में लगे प्राचीन मेले के तीसरे दिन भारी भीड़ उमड़ी । क्षेत्र भर से जुटे लोगों ने मेले में पहुंचकर ख़ूब आनंद उठाया और जमकर खरीदारी की। इस दौरान मेले में लगे दंगल को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह रहा वहीं दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपने करतब एवं कलाओं के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन किया। बच्चों को लुभाने व उनका आकर्षण के केंद्र रहे झूले तथा चकरी ने मेले की शान बढ़ाई जिसका बच्चों ने आनंद उठाया साथ ही खिलौनों का बाजार भी खचाखच भरा रहा जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं के साजो-सामान की दुकानों पर महिलाओं को भी जमकर खरीदारी करते देखा गया।खेती किसानी से खाली हो चुके किसानों के क्षेत्र में लगने वाले इस मेले का इतिहास काफी पुराना है जो धनुष यज्ञ से प्रारंभ होकर सीता विवाह तथा दंगल के आयोजन तक लगातार तीन दिन लोगों के लिए मनोरंजन का साधन बना रहता है। इस दौरान मेंले में कानून व्यवस्था के संचालन हेतु पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी भी बनीं रहती है। मेले के तीसरे दिन राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेन्द्र प्रताप सिंह एव नदिहार ग्राम प्रधान रवि शंकर सिंह, एवं राजगढ़ ग्राम प्रधान आशीष जयसवाल की मौजूदगी में पहलवानों को सम्मानित किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *