Breaking News
d24bdae5 7c44 40a0 be2a b6a4a7d10202

तीन दिवसीय गीता जयंती के शुभारम्भ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टd24bdae5 7c44 40a0 be2a b6a4a7d10202 1

फरीदाबाद:जिला स्तरीय तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव-2022 का आयोजन आज बड़े धूम-धाम सेक्टर-12 के कैन्वैशन हाल में किया गया। जिसमे जिला के राजकीय स्कूलों में आये बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के पहले पर विभिन्न प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यकम्रों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरंभ राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल की विद्यार्थियों ने ‘महरी गीता जयंती कुरुक्षेत्र में आकर देखो जी से की। इसके पश्चात डॉ.राजकुमार तेवतीया टीम ने अपने गीत‘मैं अपने हरियाणा ने कैसा देखना चाहु रे’से सबका दिल जीत लिया।

हमारे हरियाणा के संस्कृति और हर्ष उल्हास का वातावरण बनाये रखते हुए राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की विद्यार्थीयो ने होली खेलन आया नटखट नंद किशोर गीत पर नृत्य प्रस्तुति की।

इसके साथ ही सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के धर्मवीर सिंह ने सभी उपस्थित छात्रा छात्राओं के सत्ता अपनी कुछ नई जान कल्याणकारी योजनाओं को साझा की जिससे यौवा पीढ़ी को एक उज्ज्वल भविष्य की और प्रेरित किया जा सके।

कार्यक्रम का समापन एक बार फिर राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की विद्यार्थीयो ने एक और नृत्य प्रस्तुति‘परम प्रेम मैं राधिका कृष्ण‘से किया जिसकी सभी उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहना की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *