Breaking News

ग्रामसभा सेखुई के आकर्षक आदर्श मतदान केंद्र पर उमड़ी लोगो की भीड़

निचलौल महराजगंज
नेपाल राष्ट्र से सटे जनपद महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र अन्तरगत ग्राम पंचायत सेखुई जहाँ शिक्षा विद ,समाजसेवी ,राष्ट सेवी व ग्रामसमाज सेवी गणमान्य पुरुषों व महिलाओं के आदर्शवाद की चर्चा आये दिन न्यूज़ पेपरों में छाई रहती है और इसी आदर्शवाद के चलते ग्राम सभा सेखुई में आदर्श मतदान केंद्र भी बनाया गया है।

IMG 20220303 WA0026

बताते चलें कि गांव में स्थित आदर्श मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय को ग्राम प्रधान सरिता पटेल प्रतिनिधि रामबदन पटेल व उनके भाई राम प्रसाद पटेल सहित उनके सहयोगियों के मदद से बहुत ही खूबसूरती के साथ बनाया व सजाया गया है ।

IMG 20220303 WA0024मतदान केंद्र में काफी आकर्षक दृश्य हैं जिसे देखने के लिये लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और बढ़ चढकर मतदान कर रहे हैं । इस बाबत एडवोकेट गंगा विष्णु देव पांडे, सत्याशीष पांडे, शैलेश कुमार मिश्र, सतीश कुमार मिश्र, शशि पांडे ,डॉक्टर निजामुद्दीन ,वीरेंद्र पासवान, संतोष मिश्र, सुनील मिश्र, दिनेश मिश्र, विपिन मिश्र, संजय मिश्र, मनोज मिश्र, सोनू मिश्र, मनोज शुक्ल, अशोक मिश्र, छोटे लाल यादव, जंग बहादुर चौधरी ,प्रेम सागर चौधरी, डॉक्टर सर्वेश चौधरी ,उमेश चौधरी, अंगद वर्मा, सोमनाथ वर्मा, शेषनाथ वर्मा, अंगद यादव, तुलसी चौधरी,फणीन्द्र कुमार मिश्र,अश्वनी मिश्र, अवधेश चौधरी, बसंत चौधरी व अखिलेश चौधरी सहित तमाम गणमान्य लोगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व उनके सहयोगीयों की प्रशंसा करते हुये उम्मीद जताया है कि काश उत्तर प्रदेश के सभी ग्राम प्रधान ऐसे होते तो यह उत्तर प्रदेश आदर्श उत्तर प्रदेश हो जाता और प्रदेश के मानचित्र पटल पर इसका एक विशेष स्थान होता।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *