Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 23 at 9.14.07 AM

वहान चोरी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराध में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जमशेद (27)और शकील उर्फ़ सक्की (23)का नाम शामिल हैं।

WhatsApp Image 2023 01 23 at 9.14.07 AM

दोनों आरोपी पलवल के उटावड के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सीकरी बस स्टैंड से थाना सिटी बल्लभगढ़ के कैंटर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी किया गया कैंटर पलवल के उटावड़ से बरामद हुआ है। आरोपियों ने कैंटर को बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी से चोरी किया था। आरोपियों से सीएनजी ऑटो चोरी का अन्य मामले का खुलासा हुआ है।

 

जिसमें आरोपियों ने सीएनजी ऑटो को थाना सेंट्रल के एरिया से चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से सीएनजी ऑटो बल्लभगढ़ एरिया से बरामद कर लिया गया है। आरोपी जमशेद पर राजस्थान के भरतपुर जिले के एक थाने में हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज मामले में ₹3000 का इनाम घोषित है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वाहन चोरी कर बेचते हैं। आरोपी चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *