Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 27 at 10.09.48 AM

नौजवान लड़के की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के तहत एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अजय है।

WhatsApp Image 2023 03 27 at 10.09.48 AM

आरोपी फरीदाबाद के गांव अनंगपुर का रहने वाला है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गौरव की 3 नवम्बर 2022 को चाकूओं से ताबड तोड़ हमला करके व मारपीट करके निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सूरजकुंड के हत्या के मामले में नोएडा के दादरी नामक स्थान से रेडकर गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्राइवरी का काम करता है।मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मारुति को अदालत में पेश कर मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *