Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 27 at 10.07.10 AM

मारपीट करके स्कार्पियो गाड़ी स्नेचिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने मारपीट करके स्कार्पियो गाडी स्नेचिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम नवाब खान है।

WhatsApp Image 2023 03 27 at 10.07.10 AM

आरोपी फरीदाबाद के जीवन नगर सेक्टर-55 का रहने वाला है। आरोपी ने वर्ष 2021 के अक्टूबर माह में अपने साथीयों के साथ मिलकर जीवन नगर के रहने वाले अमन प्रकाश से गाडी स्कार्पियो,चेन व मोबाइल फ़ोन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका मामला थाना सेक्टर-58 में दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-58 की स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शिकायतकर्ता के साथ बिजनेस पार्टनर है और आरोपी ने वारदात को योजना बनाकर अपने अन्य साथियों के माध्यम से अंजाम दिया था। मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की पुलिस की तलाश कर रही है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मारुति को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *