Breaking News
9ae279df 9c09 4f3a b836 242cbfe5d963

निगमा आयुक्त ए मोना निवासन ने किया मेगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट9ae279df 9c09 4f3a b836 242cbfe5d963

फरीदाबाद:निगमायुक्त ए मोना निवासन ने विधिवत तरीके से नारियल तुड़वाकर एनआईटी पांच बलिदानी भगत सिंह चौक से चार दिवसीय मेगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि आज से तीन सितंबर तक चार दिवसीय मेगा स्वच्छता अभियान जिले के सभी 40 वार्डो में शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों की बारीकी से निगरानी करके स्वच्छता को बढ़ाना है,जिसमें घर-घर से कचरा इकट्ठा करना, सेकेन्डरी प्वाईंट से पुराने कचरे को हटाना और ट्रांसफर स्टेशनों से लैंडफिल साइट तक कचरे को पहुंचाना शामिल है। इन सभी कार्यों को सुचारू रूप से अमल में लाने के लिये सभी 40 वार्डो में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गये है।

वार्ड स्तर पर,वार्ड कनिष्ठ अभियंता (जेई) और सहायक स्वच्छता निरीक्षक (एएसआई) अपने-अपने वार्डों में सभी सेकेन्डरी प्वाईंट से सफाई और कचरा हटाने को सुनिश्चित करगें। इकोग्रीन आवश्यक वाहनों की तैनाती का कार्यभार संभालेगा जैसे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली,जेसीबी, हाइवा ट्रक,डंपर आदि और यह भी सुनिश्चित करेगा कि प्रतिदिन सभी सेकेन्डरी प्वाईंटस पर सफाई की जाये। इसके अतिरिक्त अनाधिकृत जीवीपी प्वाईंटस को भी ड्राइव के दौरान कम से कम एक बार साफ किया जाए।

उन्होंने कहाकि मेगा स्वच्छता अभियान में मास्टर ट्रेनर्स, वॉलिएन्टर्स और रेजीडेन्टस वेल्फेयर ऐसोसिएशनस की मदद से लोगों,दुकानदारों को गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग करने तथा साफ-सफाई के लिए भी जागरूक किया जाएगा तथा गीला,सूखा कूड़ा को अलग-अलग करके वेंडरों को देने के लिए भी प्रेरित करेंगे।

इसके अलावा खत्तों से भी कूड़ा उठाया जाएगा। उसके बाद भी कोई व्यक्ति या दुकानदार कूड़ा-कर्कट फैलाता है,जलाता है या सड़कों के किनारे,दुकानों के सामने, फुटपाथ पर,सार्वजनिक खुले स्थानों पर,पार्कों/ हरित पट्टी पर कब्जा करता है तो उसके विरूद्ध चालान की प्रक्रिया अमल में लाई जायेगी और जुमार्ना लगाया जाएगा।

उन्होंने जनता से अपील की कि रीयूज करने वाली प्रक्रिया को ज्यादा से ज्यादा अपनाए ताकि हम कूड़ा काम से कम जनरेट करें। अगर घर से ही कूड़ा कम जनरेट होगा तो उतना ही काम कूड़ा लैंडफिल में जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त निगमायुक्त गौरव अंतिल,नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभजोत कौर,वरिष्ठ निरीक्षक दुष्यंत तेवतिया,एसडीओ सुमेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *