Breaking News
73aac88b 36ea 4b31 94a7 d6ece3f96441

पुलिस के 6 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त,डीसीपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट73aac88b 36ea 4b31 94a7 d6ece3f96441

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के निर्देशानुसार आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 6 सदस्यों का सेवाकाल पूर्ण होने उपरांत विदाई समारोह का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21सी में किया गया। इस अवसर पर डीसीपी मुख्यालय हेमेंद्र कुमार मीणा, वेलफेयर इंस्पेक्टर जयवीर,सब इंस्पेक्टर महेश हवलदार आनंद के अलावा पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभी ब्रांच के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों के परिजन भी उपस्थित रहे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आज पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग के सेवानिवृत्ति पाने वाले इंस्पेक्टर दलबीर सिंह,उपनिरीक्षक रणबीर सिंह व माम चंद,एएसआई संजीव कुमार,हवलदार सुभाष चंद्र व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सूरजभान की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई।

डीसीपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सालों तक देश सेवा करने के पश्चात अब इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति मिल रही है ताकि यह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर सकें। पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इन्होंने पुलिस विभाग में सालों तक कार्यरत रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए वह इनका इनका धन्यवाद करते हैं। डीसीपी ने सेवानिवृत्ति पाने वाले सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *