Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 26 at 5.13.17 PM 1

20वें दिन भी सम्पूर्ण रहा कांग्रेस का निःशुल्क रसोई अभियान

 

 

रिपोर्ट सिद्धार्थ तिवारी IBN NEWS फ़िरोज़ाबाद

आज जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद द्वारा जनपद में डेंगू के प्रकोप से ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए तथा उनके तीमारदारों के लिए जिला अस्पताल स्थित सौ सैया अस्पताल के पास आज बीसवें(20 वें ) दिन “निशुल्क रसोई” लगवाई गई है। जिला कांग्रेस कमेटी फ़िरोज़ाबाद के अध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश की प्रभारी तथा राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर जिला अस्पताल स्थित सौ सैया अस्पताल के पास “निशुल्क रसोई” लगाई जा रही है जिसमें दोपहर का भोजन तथा शाम के भोजन की व्यवस्था है संदीप तिवारी ने बताया कि 20 दिन में लगभग 21000(इक्कीस हज़ार) से ज़्यादा लोगो को भोजन उपलब्ध कराया गया है।

जो लोग डेंगू से ग्रस्त अपने परिजनों का इलाज करवाने के लिए अस्पताल में आ रहे हैं वहां पर उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है जो कि निशुल्क कराया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डेंगू ग्रस्त लोगों के लिए” निशुल्क एंबुलेंसओ” की व्यवस्था भी की गई है और उसके साथ दो “हेल्पलाइन नंबर”-9927456400,9837220337 भी जारी किए गए हैं जो भी इन “हेल्पलाइन नम्बरों ” पर फोन करेगा एंबुलेंस डेंगू ग्रस्त मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचाएगी तथा डेंगू ग्रस्त का इलाज होने के बाद उसे उसके घर तक छोड़ेगी। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया माननीय प्रियंका जी तथा माननीय अजय कुमार लल्लू जी जनपद की इस डेंगू की भयानक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं तथा उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को पीड़ित लोगों की मदद के लिए हर संभव निर्देश जारी किए हैं। जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि जो लोग डेंगू के कारण अपने परिजनों को खो चुके हैं जिला कांग्रेस कमेटी का प्रत्येक कार्यकर्ता उन शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उनके घर घर जा रहा है।जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि जनहित के कार्य जारी रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाये हम जनविरोधी सरकार के आगे झुकेंगे नहीं और इसी प्रकार से जनसेवा करते रहेंगे।इस मौके पर जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, जिला महासचिव दुष्यंत धनगर,राकेश यादव,कौशल किशोर यादव आदि लोग उपस्थित थे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *