Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 09 at 17.33.54

अगस्त क्रांति पर कांग्रेस का हल्ला बोल: विधानसभा स्तर पर हुए प्रदर्शन

 

अगस्त क्रांति के अवसर पर पूरे प्रदेश में विधानसभा वार महंगाई, किसानों की बदहाली, ध्वस्त कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के सवाल पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च किया। हर विधानसभा में लगभग 5 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा हुई। दो दिवसीय इस अभियान में कल भी विधानसभा वार पदयात्रा होनी है।

विधानसभाओं में कांग्रेस ने दिखाई ताकत, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

प्रदेश की तमाम विधानसभाओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिक्शा पर मोटरसाइकिल, खाली गैस सिलेंडर, दाल-किरासन रखकर प्रदर्शन किया। भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ हर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार मार्च किया।

प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी समते सभी वरिष्ठ नेता विधानसभा वार मार्च में जगह जगह हुए शामिल

भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बाराबंकी में मार्च की अगुवाई की। वहीं सीएलपी आराधना मिश्रा मोना ने अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ में मार्च हिस्सा लिया। प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने जगह जगह विधानसभाओं में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च की अगुवाई की।

10 अगस्त को प्रदेश की शेष विधान सभाओं में भी मार्च होंगे। 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *