Breaking News

कांग्रेसियों ने मनाया शहीदी दिवस

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के अनुज बलजीत कौशिक ने शहीदी दिवस पर एनआईटी-5 स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वीरता एवं पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी | बलजीत कौशिक ने कहा कि शहीद भगत व भारत देश की रक्षा करते हुए अपना जीवन कुर्बान कर दिया | ऐसे महान लोगो को नमन करता हूं | उन्होंने कहा कि आज के नौजवानों को ऐसे महान योद्धाओं के मार्ग पर चलना चाहिए | हम शहीद भगत सिंह जैसे महान सपूतों को उनकी जयंती तथा पुण्यतिथियों पर ही याद करने लगे हैं,जबकी वह हमारे देश की ऐसी धरोहर हैं जिनको हमें सुबह शाम याद करना चाहिए,

क्योंकि उनकी बदौलत ही आज हम आजादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं | उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि हम अधिक से अधिक सड़कों व भवनों का नाम इन महान सपूतों के नाम पर रखें ताकि हमारी अगली पीढियां इनके जीवन से सबक ले सकें | कौशिक ने कहा कि देश के युवाओं को शहीद ए आजम से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके विचारों से दोस्ती करनी चाहिए | जो कौम अपने शहीदों को भुला देती है उसका भविष्य कभी भी उज्जवल नहीं होता | उन्होनें कहा कि हमें भी देश के शहीदों की तरह निडर होकर किसी भी समय अपने देश के लिए बलिदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए | उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को भी अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी क्योकि जब जब युवा जागा है देश का संकट भागा है |

 

उन्होंने कहा कि बड़खल की विधायक के बड़ी शर्म की बात है इस भगत सिंह चौक के कुछ ही दुरी पर उनका निवास है रोजाना वह यहां से गुजरती है लेकिन उनका ध्यान इस भगत सिंह चौक की तरफ नहीं जाता जिसकी हालत बद से बत्तर है आवारा पशु घूमते है। उन्होंने कहाकि की अगर जल्द ही इस चौक को सुधारा नहीं गया तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस को लेकर प्रदर्शन करेंगे | इस मौके पर डा.सौरभ जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस,डॉ एम पी सिंह,एडवोकेट विनोद कौशिक,कांग्रेस महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी,सुनीता फागना,गजना लांबा,युवा कांग्रेस के डॉक्टर पराग गौतम, सुभाष मावई,रजत नायर,बादल ठाकुर,यश,कल्याण,दीपक कुमार,साहिल पठान,सुच्चा कहलोन,बल्ली भड़ाना,राजा खान आदि लोग मौजूद थे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *