Breaking News
IMG 20211005 163904

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर लखीमपुर खीरी में हुए नरसंहार का किया विरोध

 

रिपोर्ट ibn टीम सिसवा बाजार महराजगंज

सोमवार की सांय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान की अगुवाई कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लखीमपुर ख़िरी में हुए किसानों व पत्रकार के ऊपर नरसंहार के विरोध में सिसवा बाजार के गोपाल नगर चौराहे से शहीद स्तंभ तक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया तदोपरांत शहीद स्मारक पर सभी शहीद किसानों की आत्मा के संतुष्टि के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस बाबत जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों के आत्मविश्वास को कुचलना चाह रही थी पर जब सरकार किसानों के आत्मविश्वास को नही कुचल पाई तो अब किसानों को ही कुचल कर मारना चाह रही है।

इस सरकार में देश के युवा, किसान, मजदूर, ब्यापारी, दलित, स्वर्ण तथा हर वर्ग के लोगों पर आये दिन अत्याचार व उत्पीड़न होने के साथ ही देश का हर वर्ग परीशान है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विनोद तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार हर मुद्दे पर विफल है। इस अवसर पर अभय मनी त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष सहजाद अली, अशोक उर्फ मुन्ना, आबिद अली, गुड्डू मद्देशिया, फ़िरोज, गिरेन्द्र अंगारा जी, अहमद रजा, छोटे, अरमान, मोनू व जाबिर सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *