Breaking News

सिसवा विधानसभा में भी कांग्रेस ने नहीं किया ब्राह्मणों का सम्मान

Ibn 24×7news फणीन्द्र कुमार मिश्र की विशेष रिपोर्ट
सिसवा बाजार महराजगंज
राजनैतिक पार्टियों में विप्र समाज के उपेक्षा का आलम दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है इसी क्रम में जनपद महराजगंज के ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र 317 विधानसभा सिसवा के विप्र समाज से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता पंडित प्रमोद पाण्डेय जो विगत 2000 से कांग्रेस पार्टी की सेवा करते हुए वर्तमान में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं तथा 2017 से ही पार्टी से टिकट की मांग करते रहे  है । विदित रहे इस वर्ष भी ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते वह टिकट की दावेदारी पेश किये थे लेकिन कांग्रेस पार्टी ने प्रमोद पाण्डेय को टिकट नहीं दिया जबकि प्रमोद पांडेय के अनुसार खराब छवि के प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता को टिकट दिया गया है जिससे क्षेत्र की जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मे आक्रोश है। इस बाबत पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ,वर्तमान चुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश को प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह को तथा चुनाव में जिलाप्रभारी जय करन वर्मा को तथा साथ में आए प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा को 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक अध्यक्षों द्वारा पत्र लिख कर 317 सिसवा विधानसभा के संदर्भ में अवगत कराया गया था कि जो लोग आवेदक है उन लोगों के द्वारा पार्टी हित में क्या क्या किया गया है। कांग्रेस पार्टी के ब्राह्मण उपेक्षा के दृष्टिगत पंडित प्रमोद पाण्डेय द्वारा ब्राह्मण हितों को दृष्टिगत करते हुए व वर्तमान परिस्थितियों परचर्चा करते हुए एक जोश और सोच के साथ पार्टी पद से इस्तीफा देते हुए अग्रिम रणनीति कर चुनाव लड़ाने पर विचार विमर्श किया गया। इस बाबत प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा बार बार आश्वासन दिया जा रहा है कि गलत तरीके से टिकट बंटवारा हो गया है जिसपे पुनः विचार विमर्श कर अगले 7 तारिख तक सही तरीके से टिकट दिया जाएगा अगर टिकट नहीं दिया गया तो प्रमोद पांडेय पार्टी पद से इस्तीफा दे देंगे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *