Breaking News
IMG 20220815 224433

प्रसिद्ध व्यवसायी व समाजसेवी चंद्रभान पांडे जी के निधन पर पहल संस्था द्वारा किया गया शोक सभा का आयोजन

Ibn24×7news
सिसवा बाजार-महराजगंज
प्रसिद्ध समाजसेवी व पूर्व प्रबंधक बापू शताब्दी इंटर कॉलेज जहदा चंद्रभान पाण्डेय जी का आज 11:00 बजे दिन में आकस्मिक निधन हो गया।

विदित रहे कि पांडे जी गौरा निपानिया के निवासी थे तथा अपने मृदुभाषी स्वभाव के कारण पूरे महाराजगंज में उनकी एक अलग ही पहचान थी। बताते चले कि स्वर्गीय पाण्डेय जी जहदा विद्यालय मे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम मे सम्मिलित होने के लिए गए हुए थे। वहां पर आकस्मिक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । इस खबर के आते ही निपनिया ग्राम से लेकर सिसवा बाजार में शोक की लहर दौड़ गयी । उनके चारो पुत्र कुछ अच्छे व्यवसायी तथा अच्छे पदो पर कार्यरत है ।इस बाबत पहल संस्था के साथ रोटरी क्लब निचलौल एवं अन्य पत्रकार बन्धुओं ने शोक सभा का आज आयोजन किया था। इस शोक सभा मे पहल संस्था के महासचिव बी एस एस डायरेक्टर डॉ पंकज तिवारी, पहल संस्था के अध्यक्ष शिक्षाविद प. अवधेष चौबे, सिसवा सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक ओ ए जोसफ, विवेक चौरसिया, गोविंद सोनी, कमला शर्मा इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक  आलोक शर्मा, शंभु नाथ मद्देशिया, शुभ्रा जायसवाल, नागेंद्र मल्ल के साथ कई पत्रकार बंधु एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *