Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 08 at 8.30.01 PM

सदर तहसील में फरियादियों की सुनी गयी समस्या

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक महीने के पहले व तीसरे शनिवार को प्रत्येक तहसील में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस आयोजित कर एक छत के नीचे समस्त विभागों के समस्त अधिकारियों की मौजूदगी में तहसील दिवस में आए हुए फरियादियों को समस्याओं को सुन कर निराकरण किया जाता है शनिवार को छुट्टी की वजह से आज सोमवार को सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर कुलदीप मीना के अध्यक्षता में सदर तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला तहसीलदार न्यायिक नीलम तिवारी आए हुए फरियादियों की समस्याओं को बारी बारी से सुना संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने का निर्देश दिया । सदर तहसील में ज्यादातर मामले भूमि विवाद के जो न्यायालयों में विचाराधीन थे वही मामले अधिकतर आए हुए थे वादकारियों से कहा कि आपसी सुलह समझौते के आधार पर अपने-अपने वादों को निस्तारित न्यायालय से कर समाधान दिवस पर आएं जिससे बीट पुलिस अफसर व राजस्व टीम को मौके पर भेजकर मामले को निस्तारित कराने का काम किया जा सके। तहसील दिवस में प्रमुख रूप से सदर तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला तहसीलदार न्यायिक नीलम तिवारी सहित संबंधित विभागों का अधिकारी गण मौजूद रहे

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *