Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 17 at 3.50.25 PM

बड़ी चौपाल की रंगारंग सांस्कृतिक संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पार्टनर अष्ट लक्ष्मी प्रान्तों/नार्थ ईस्ट ईआईएफटी फैशन शो के नाम रही

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मुख्य चौपाल पर शुक्रवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पार्टनर अष्ट लक्ष्मी प्रान्तों/नार्थ ईस्ट एन ईआईएफटी फैशन शो के नाम रही। जहां पहनावे कल्चर की धूम मची। पर्यटकों को अष्ट लक्ष्मी प्रान्तों/नार्थ ईस्ट के शिल्पकारों द्वारा अलग-अलग समुदायों द्वारा विभिन्न वेशभूषा के फैशन शो में प्रियंका टीपट वारी साडिज, आसाम साड़ी की मन मोहक अंदाज में खूब वाहवाही लूटने का काम किया। ब चौपाल पर शुक्रवार की संध्या अष्ट लक्ष्मी प्रांतों/नार्थ ईस्ट ईआईएफटी फैशन शो की त्रिपुरा की माधूरी देव वर्मा की टीम रंगारंग फैशन शो प्रस्तुतियों के नाम रही।

WhatsApp Image 2024 02 17 at 3.50.25 PM
उल्लेखनीय है कि गत 02 फरवरी से आगामी 18 फरवरी 2024 तक आयोजित किए जा रहे 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में देश के विभिन्न राज्य और करीब 50 देश भागीदार बन रहे हैं। थीम स्टेट गुजरात तथा पार्टनर देश तंजानिया और नार्थ ईस्ट अष्ट लक्ष्मी प्रान्तों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पार्टनर की छटा बिखेरी जा रही है।

 

सांस्कृतिक संध्या में अष्ट लक्ष्मी प्रान्तों/नार्थ ईस्ट अलग-अलग समुदायों द्वारा अलग अलग वेशभूषा के फैशन के रंगारंग शो में अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,मिजोरम,मणिपुर,नागालैण्ड और त्रिपुरा सहित तमाम नार्थ ईस्ट के शिल्पकारों द्वारा फैशन शो का रंगारंग आगाज कर रहे थे,तो विभिन्न समुदायों द्वारा अलग-अलग झलक मिली तो दर्शकों की किलकारियों से चौपाल गूंज उठी। वहीं अष्ट लक्ष्मी प्रान्तों के द्वारा फैशन शो के रंगारंग आगाज में असम शिल्क साड़ीज ने महिलाओं के पहनावे के अलावा शादी-ब्याह में पुरूषों के फैशन की भी छटा बिखेरी। वहीं सूरजकुंड की वादियां जय श्री राम राम जी के नारों से गूंज उठी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *