Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 01 at 8.52.41 AM

डीपीएस ग्रेफा में जीतो की मैराथन में दौड़े शहरवासी अंहिसा परमो धर्म का दिया सामूहिक दौड़ से संदेश

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 01 at 8.52.41 AM

फरीदाबाद:डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में जीतो संस्था द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन कर अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,विधायक राजेशा नागर व विधायक नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे जिन्होंने 10 किलोमीटर,5 किलोमीटर की मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा,बच्चे,महिलाएं व पुरुषों ने मैराथन में भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीएस ग्रेफा के प्रो.वीसी रोहित जैनेंद्र जैन ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप वरिष्ठ उद्योगपति एसके जैन,सुशील जैन,बिंदु शर्मा,अमरदीप जैन आदि ने शिरकत की जबकि जीतो संस्था की ओर से प्रधान प्रवीन राका,सुधीर जैनी,रामलाल बोरड़,कुसुम जैन,संकल्प जैन,हर्ष बोरड़,अंजू जैन आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जीतो संस्था व डीपीएस ग्रेफा का यह प्रयास सराहनीय है क्योंकि वर्तमान में शिक्षा,सेहत और संस्कार का समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज धर्म पर धन हावी हो रहा है इसलिए धर्म की ओर युवाओं को ले जाना जरूरी है। वहीं विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज के समय में समाज को अहिंसा का संदेश देना जरूरी है।

यह वर्तमान की जरूरत है। उन्होंने जीतो के प्रयास की सराहना की। वहीं विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जीतो संस्था व डीपीएस ग्रेफा के संयुक्त प्रयास से आज पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक साथ अहिंसा का संदेश दिया गया है। इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भी भाग लिया है जोकि सकारात्मकता के दर्शाता है।

इस अवसर पर डीपीएस ग्रेफा के प्रो.वीसी.रोहित जैनेंद्र जैन ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि डीपीएस ग्रेफा का यही मकसद है कि विद्यार्थियों को धर्म,शिक्षा,सेहत और संस्कार का पाठ एक साथ पढ़ाया जाए। इस मौके पर विजेता धावकों को मैडल देकर पुरस्कृत भी किया गया। मंच संचालन सीपी यादव द्वारा किया गया।

10 किलोमीटर की मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान राहुल सिंह,द्वितीय स्थान पर कपिल गंगवार व तृतीय स्थान पर प्रिंस कुमार रहे। वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान भूमि नेगी,द्वितीय दीक्षा तथा तृतीय स्थान कामिनी ने प्राप्त किया। वहीं 5 किलोमीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान यशवीर सहरावत,द्वितीय स्थान गंगाधर पारीख तथा तृतीय स्थान धीरज बघेल ने प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में प्रथम परी ठाकुर,द्वितीय अनीता दहिया तथा तृतीय वैभव गर्ग रहीं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *