Breaking News
WhatsApp Image 2023 05 27 at 1.35.55 PM

फरीदाबाद देहात से चौ.दिनेश मलिक बने आप पार्टी के जिला अध्यक्ष

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आम आदमी पार्टी ने हरियाणा संगठन में बदलाव किया है जिसके तहत प्रदेश के साथ-साथ जिलों के संगठन में भी नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसी क्रम में फरीदाबाद से चौ.दिनेश मलिक को फरीदाबाद जिले देहात की कमान सौंपी गई है। उन्हें जिला अध्यक्ष फरीदाबाद (देहात)नियुक्त किया गया है।अपनी नियुक्ति के लिए उन्होनें प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Image 2023 05 27 at 1.35.55 PM

उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूती देने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे।आपको बता दें चौ दिनेश मलिक पूर्व में जिला परिषद् के चैयरमैन भी रह चुके हैं और उस समय वे फरीदाबाद और पलवल के चैयरमैन थे। चौ.दिनेश मलिक ईमानदारी और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे काफी समय से आम आदमी पार्टी में वरिष्ठ नेता होने के साथ साथ
पृथला विधान सभा से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *