Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 22 at 9.59.33 PM

एसएसपी झगहा थाने पर लगाया चौपाल

बरही रिपोर्टिंग पुलिस चौकी व झंगहा थाने पर महिला हेल्थ डेस्क का एसएसपी ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के द्वारा थाने की कार्यप्रणाली सुधारने जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण अपराध नियंत्रण कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक बुधवार को जिले के चिन्हित थानो पर पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार दिन में 11 बजे से रात्रि 11 बजे तक थानों पर रह कर आए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे झगहा थाने पर स्वयं रह कर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना और निराकरण किया एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा स्यम झगहा तथा अन्य 16 थानों पर राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा 11 बजे से 11 बजे रात्रि तक पुलिस चौपाल” लगाकर जनता की समस्याओं को सुना गया । थाने पर मौजूद रहकर चौकीदारो व पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद किया गया तथा थानाक्षेत्र का भ्रमण कर थाने की कार्यप्रणाली को और भी बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये । एसएसपी ने नवनिर्मित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बरही के भवन तथा झंगहा थाना पर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया
“पुलिस चौपाल” के तहत एसएसपी झगहा थाना के सीसीटीएनएस कार्यालय, थाने का रजिस्टर, थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, मेस इत्यादि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा थाना क्षेत्र के चौकीदारो व BPO(बीट पुलिस आफिसर) के साथ मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *