Breaking News

नेता नहीं बेटा चुनिए पूरा फ़र्ज़ निभाऊंगा: अनूप मिश्रा ।

 

बहराइच।  वार्ड नंबर 4 नवाबगंज मेरे परिवार की तरह है इस क्षेत्र के विकास को जनता के साथ मिलकर आगे बढ़ाएगें  वार्ड नंबर 4 के प्रत्येक गांव और कस्बा में विकास की श्रंखला को आगे बढ़ाने का क्रम आपके आर्शीवाद से निरंतर चलेगा मुझे आपका स्नेह प्रेम आशीर्वाद सदैव मिलता रहा है आपने मुझे अपने बेटे के रूप में चुना है और आगे भी अपने बेटे के रूप में ही मुझे आशीर्वाद दें आपके सहयोग से वार्ड नंबर 4 को सम्रद्ध शाली बनाने में कोई कसर नहीं आने दूंगा !  आज भारतीय किसान यूनियन जिला युवाअध्यक्ष और वार्ड नंबर 4 नवाबगंज के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनूप मिश्रा ने नवाबगंज क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से कही । चरदा ग्राम सभा के मजरा मधनगरा में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनूप मिश्रा ने सघन जनसंपर्क किया । उन्होने पैदल घूम-घूम कर विकास के नाम पर भारी मतों से जीताने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान अनूप मिश्रा के साथ, भारतीय किसान यूनियन भानु जिला अध्यक्ष पतीराम चौधरी तहसील अध्यक्ष केशव राम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

बाकी प्रतियासी आएं तो जरुर पूछना अब तक कहाँ थे ? – अनूप मिश्रा

भारतीय किसान यूनियन भानु युवा जिला अध्यक्ष अनूप मिश्रा लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे है शनिवार को अनूप मिश्रा चरदा के अंतर्गत आने वाली 20 गॉंवो में जनता जनार्दन के बीच उनका आशीर्वाद लेने निकले , अनूप मिश्रा ने गंगापुर, जलालपुर , चरदा सहित अन्य गाँवो में पहुंचे , इस दौरान युवा अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने नागरिक बंधुओ से आशीर्वाद लिया जनसंपर्क के दौरान मिश्रा ने बताया कि बाकी प्रतियशी जातिवाद फैला कर जनता को गुमराह कर रहे है परन्तु वह अगर आएं तो उनसे आप जरुर पूछना की अब तक कहाँ थे ! अनूप मिश्रा ने कहा की बुजुर्गों के आशीर्वाद और आप सभी के सहयोग के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का संकल्प लेकर सामजिक क्षेत्र में कार्य करते है ! विकास और सिर्फ विकास ही हमारे जीवन का उद्देश्य है ,

बुजुर्गो ने दिया विजय श्री का आर्शीवाद

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनूप मिश्रा द्वारा कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान जब उन्होने बुजुर्ग मतदाताओं के पैर छुये तो उन्होने तो उन्हे विजय श्री होने का आर्शीवाद दिया । घर-घर दस्तक दे रहे प्रत्याशी के सघन जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने के लिए अनूप मिश्रा इस क्रम को लगातार आगे बढ़ाने के लिये उर्जा और जोश के साथ जनता के बीच पहुंच रहे है। उनका कहना है कि वे केवल विकास को लक्ष्य मानकर चुनाव में वोट मांगने मतदाताओं के द्वार पहुंच रहे है। वार्ड नंबर 4 नवाबगंज क्षेत्र में सुबह आठ बजे से देर रात तक वह जनता से मिलकर जिताने की अपील कर रहे है।

About IBN NEWS BAHRAICH

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *