Breaking News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बच्चों ने ली एकता की शपथ

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

50

फरीदाबाद:राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रास ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

सरदार वल्लभ भाई पटेल के समृद्ध और अतुलनीय भारत के लिए अद्वितीय योगदान के लिए वार्ता में बच्चों और प्राध्यापकों ने लौह पुरुष के जीवन चरित्र के बारे में बताया।

विद्यालय के एस जे ए बी तथा जे आर सी प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा एवम राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सुनील कुमार ने सभी बच्चों और प्राध्यापक साथियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई,सभी ने अपने देश की राष्ट्रीय एकता एवं आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया।

प्राचार्य मनचंदा,प्राध्यापक जितेंद्र, कैलाश चंद्र,प्राध्यापक राजीव लाल और धर्मपाल शास्त्री ने बताया कि 31अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिवस का प्रारंभ 2014 में किया गया था।

हमारा देश विश्व के सबसे बड़े देशों में से एक है जो दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यहां सौलह सौ भी से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं और हिन्दू, सिख,ईसाई,बौद्ध,जैन,इस्लाम और पारसी आदि विभिन्न धर्म एवं संस्कृतियों,परम्पराओं,पोशाकों, भिन्न भिन्न रहन सहन,खान पान और सामाजिक रीति रिवाजों के साथ हमारा देश विश्व का सबसे विविधतापूर्ण राष्ट्र है।

प्राचार्य, सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने शपथ ली कि मैं शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करता हूं और अपने साथी देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने के लिए कड़ी मेहनत करता हूं।

मैं इस प्रतिज्ञा को अपने देश की एकता की भावना से लेता हूं जो सरदार वल्लभभाई पटेल की दृष्टि और कार्यों से संभव हुआ। मैं भी अपने देश की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का दृढ़ संकल्प करता हूं।

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने अपने संबोधन में कहा कि एकता में बल है और सभी समस्याओं का हल है। हमारी पहचान हमारी एकता – अनेकता में एकता,यही हमारी विशेषता।

इस अवसर पर प्रवक्ता जितेंद्र ने राष्ट्र एकता पर कविता हिंद देश के निवासी गाकर सभी को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने समस्त स्टाफ और बच्चों को राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के लिए सदैव सत्यनिष्ठा से कार्यरत एवम देश के लिए समर्पित रहने के लिए कहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *