Breaking News
53455188 2e54 4029 9a3c 0f79ece5e56f

सरकारी आवास के अपने कमरे में मृत मिले बिजली विभाग के मुख्य अभियन्ता क्षेत्र मे हड़कंप मौके पर पहुँचे आला अधिकारी

 

मीरजापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फतहां स्थित सरकारी आवास पर दिन शनिवार की सुबह बिजली विभाग में तैनात मुख्य अभियंता आरबी कटियार का शव मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया और उक्त सुचना जंगल मे आग की तरह फैल गई।53455188 2e54 4029 9a3c 0f79ece5e56f

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन शनिवार को सुबह सरकारी आवास का मुख्य अभियन्ता का बन्द कमरा जब नही खुला तो इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी हुई जिस पर फतहां चौकी की पुलिस उक्त आवास का दरवाजा किसी तरह खुलवाया तो, मुख्य अभियंता अपने बेड पर मृत मिले, अभियन्ता जब सुबह उन्होंने काफी देर तक गेट नहीं खोला तो इसकी जानकारी उनके आवास पर तैनात कर्मचारी ने अन्य अधिकारियों को दी मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी की उपस्थिति में गेट तोड़ा गया तो चीफ इंजीनियर अपने बेड पर मृत पाए गए घटना की जानकारी मिलते ही, मौके पर आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व शिव प्रताप शुक्ला समेत सभी आला अधिकारी व मौके पर पहुंच गए शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई शुरू की गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *