Breaking News

मुख्य विकास अधिकारी ने किया कृषि विभाग से सम्बंधित योजनाओं की समीक्षा

रिपोर्ट ibn न्यूज़ टीम                                         महराजगंज

मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में  रवि पाण्डेय, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं  हिमांचल सोनकर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी बैठक में अनुपस्थित थे, इसलिए कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा नहीं हो सकी। अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में उक्त दोनों अधिकारियों से मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा 03 दिवस में स्पष्टीकरण माँगा गया है। 27 अप्रैल को जिला पंचायत महराजगंज के सभागार में जिला पंचायत महराजगंज में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड प्रथम एवं अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण क्षेत्र बोर्ड की बैठक में अनुपस्थित थे। इन तीनो अधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण मुख्य विकास अधिकारी / मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महराजगंज द्वारा 03 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण माँगा गया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *