Breaking News

चंदौली : भाजपा नेता की दबंगई के खिलाफ लामबन्द हुए व्यापारी… सस्वर कहा हमें न्याय चाहिए, वीडियो वायरल

 

ब्यूरो  रिपोर्ट ओमप्रकाश श्रीवास्तव IBN NEWS चंदौली

खबर जनपद चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र अन्तर्गत चहनियां कस्बे से है। जहां भाजपा नेता व सकलडीहा प्रभारी की दबंगई का एक कथित वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के सन्दर्भ में बताया जा रहा है कि चहनियां चौराहे पर युवा व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता को भाजपा नेता के गनरों द्वारा मारने पीटने के साथ ही भाजपा नेता द्वारा अपशब्द शब्दों का प्रयोग किया गया है।

 

वहीं मामले के सन्दर्भ में वायरल वीडियो के पश्चात लाम बन्द व्यापारियों ने शुक्रवार को चहनियां चौराहे पर भाजपा नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एक स्वर में न्याय की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि चहनियां बाजार में गुंडागर्दी नहीं चलेगी। यदि प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो प्रदेश स्तर पर व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। युवा कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने घटना का विवरण देते हुए कहा कि गुरुवार कि रात भाजपा नेता की गाड़ी से धक्का लगने के बाद मैंने गाड़ी पर हाथ लगाया तो नेता और उनके गनर गाड़ी से चिल्लाने लगे।

 

मैंने ध्यान नहीं दिया और वहां से समीप स्थित एक मन्दिर के पास पहुंच गया। दस मिनट बीते होंगे कि भाजपा नेता के कुछ लोग आए और मुझे पकड़कर ले गए और मारपीट की। यह घटना सीसी टीवी कैमरे में भी रिकार्ड हुई है। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से व्यापारियों पर हमला हो रहा है पूरी तरह से गलत है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *