Breaking News

महिलाओं के साथ मारपीट करने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

 

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

05/07/2021 मवई अयोध्या – मवई थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में महिलाओं के साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

पहली मारपीट की घटना ग्राम कछिया की है।यहाँ पर खेलने को लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया था।एक पक्ष के धर्मराज, अर्जुन, राम सेवक तथा अनूप ने एक महिला के घर मे घुसकर उसके साथ मारपीट की तथा भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।धर्मराज के ऊपर महिला ने छेड़खानी का भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

 

थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर धर्मराज,अर्जुन,रामसेवक,अनूप के विरुद्ध धारा 323,354,354 ख,452,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।दूसरी मारपीट की घटना ग्राम सैदपुर की है।गांव की कमला देवी ने मवई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के शिवगोविंद तथा आलोक ने घर मे घुसकर मारपीट की तथा गालियां देते हुए मेरे कपड़े फाड़ डाले।थाना प्रभारी मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि शिव गोविन्द तथा आलोक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *