Breaking News

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया मण्डी का औचक निरीक्षण अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा आज शुक्रवार को बल्लबगढ़ अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी का औचक निरीक्षण करके अधिकारियों और किसानों से खरीद को लेकर बात की।

वहीं मंडी में धान और बाजरा सहित अन्य फसलों की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। मण्डी में प्राइवेट एजेंसियों और सरकारी एजेंसी खरीद कर रही है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा किसानों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोई परेशानी नहीं आने देंगे।

प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आगामी छठ पर्व को लेकर शहर में बनाए जा रहे छठ घाटों का भी निरीक्षण किया।

आपको बता दें कि बल्लभगढ़ विधानसभा में करीब 14 छठ घाट बनवाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने छठ पर्व पर आम जनता को ना हो कोई परेशानी उसके लिए पुलिस को भी उचित दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में भारत की सीमाएं हुई सुरक्षित:कृष्णपाल गुर्जर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी …