Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 04 at 12.02.27 PM

बीगोद–ठेका कर्मी बिना सूचना के ग्रिड छोड़ भागे अतिरक्त कार्य भार को लेकर जीएसएस पर लगायी कर्मचारियों की डयूटी

बीगोद– अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय सहायक अभियंता बीगोद में अधीनस्थ 33/ 11 केवी जीएसएस बीगोद पर
प्रचालन एवं रखरखाव को लेकर संचालित ठेका फर्म मैसर्स अजय इलेक्ट्रिकल प्रोपराइटर रामकेश चौधरी दोसा द्वारा 27 दिसंबर 2021 से 33/11 केवी ग्रिड का जिम्मा संभाला रखा है। निगम में तकनीकी कर्मचारियों की कमी के चलते विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चलाने के लिए एक ग्रेड का ठेका 29000 प्रतिमाह लगभग निगम ठेकेदार को देता है बिगोद उपखण्ड के सभी ग्रिड ठेका पद्धति पर संचालित है। जबसे इस फर्म ने जिम्मा संभाला है तब से लगातार समस्या बनी हुई है। सहायक अभियंता बीगोद द्वारा कई बार मौखिक एवं लिखित में कार्य में अनियमितता सुधारने के लिए पत्र संबंधित फर्म को दिया लेकिन फिर भी कार्य की अनियमितता में कोई सुधार नहीं किया जा रहा कुछ दिनों पहले कस्बे के फीडर इंचार्ज ने लिखित में सहायक अभियंता सीताराम मीणा को भी पत्र देकर समस्या के बारे में अवगत कराया।

लेकिन
सोमवार रात्रि ठेका फर्म के कर्मचारी बीगोद ग्रिड से बिना सूचना के छोड़कर भाग गये ।उसी दौरान सहायक अभियंता निरीक्षण करने पहुंचे तो गार्ड द्वारा बताया कि ग्रिड के ठेका कर्मी बिना सूचना कार्यालय छोड़ कर चले गये। वापस आने को मना कर दिया गया । सहायक अभियंता ने ठेकेदार को दूरभाष जानकारी देकर ठेका कर्मी भीषण गर्मी मे उपभोक्ता परेशान न हो ठेका कर्मी को अनियमितता को सही करने के लिए कहा गया। लेकिन ठेका कर्मी द्वारा संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं देने पर सहायक अभियंता सीताराम मीणा द्वारा अक्षया तृतीय व ईदउल फितर त्योहार पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिये फीडर इंचार्ज नरेश कुमार जोशी बीगोद व फीडर इंचार्ज संतोष मीणा गेगा खेडा को अतिरिक्त कार्यभार देकर 33/11 केवी बीगोद ग्रिड पर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से रखने के लिए आदेश जारी किया गया। निगम के कर्मचारियों ने तुरंत आदेश की पालना कर निगम का अतिरिक्त कार्य संभाला । फिटर इंचार्ज नरेश कुमार जोशी का कहना है कि उपखंड क्षैत्र में तकनीकी कर्मचारियों की बहुत कमी इस बारे प्रशासन को कई बार अवगत भी करवाया गया है लेकिन कोई सुनने वाला नही ।इसलिए एक ही कर्मचारियों को 24 घंटे काम करना पड़ रहा है। (फोटो कैप्सन– ठेका कर्मचारी छोड़ भागे फिर भी कर्मचारी नियमित सप्लाई देते) फोटो–प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *