Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 17 सौ घरों पर चला बुल्डोजर

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:दिल्ली से सटे फरीदाबाद के खोरी गांव इलाके में नगर निगम द्वारा अवैध निर्माणों को तोड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है | अभी तक करीब 17 सौ से अधिक मकान तोड़े जा चुके हैं | निगम की इस कार्रवाई से हजारों लोग बेघर होकर सड़क पर आ गए हैं | स्थानीय लोगों में इसे लेकर भारी गुस्सा भी देखा जा रहा है | खोरी गांव में बने अवैध धार्मिक स्थलों को भी नगर निगम के कर्मचारियों ने हटाकर बाहर रख दिया है |

वहीं,फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत का कहना है कि यहां नगर निगम की जमीन पर कब्जा करके लोगों ने अवैध ढंग से निर्माण किए हुए हैं | उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है | अब तक 17 सौ मकान तोड़े जा चुके हैं और यह तोड़फोड़ आगे भी जारी रहेगी | इलाके की घेराबंदी करके दिया तोड़फोड़ को अंजाम

 

खोरी में अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए मौके पर दो हजार से ज्यादा पुलिसबल के जवान तैनात किए गए हैं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने खोरी की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी है | सूरजकुंड रोड से दिल्ली जाने वाले लोगों और ट्रैफिक को अनंगपुर चौक से ही ग्रीन फील्ड कालोनी की तरफ नेशनल हाईवे के लिए डायवर्ट कर दिया गया है | इसी प्रकार सूरजकुंड में गोलचक्कर पर वाहनों को रोक दिया गया है |

लोगों का कहना है कि उन्होंनें अपनी खून-पसीने की कमाई से पाई-पाई जोड़कर ये मकान बनाए थे | अब वो कहां जाएंगे | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसी को भी बेघर नहीं होने दिया जाएगा और जहां झुग्गी वहीं मकान का नारा दिया था | फिर हमारे आशियाने क्यों तोड़े जा रहे हैं |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0004

UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 95,000 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *