Breaking News

हर बूथ पर धूमधाम से मनाया जाएगा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस:गोपाल शर्मा

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर-11 फरीदाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई |इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई | जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को फरीदाबाद के हर बूथ पर मनाया जाएगा | हर बूथ पर 20-20 कार्यकर्ताओं की टोली ध्वजारोहण करके भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे उत्साह और खुशी के साथ एक त्यौहार के रूप में मनाएंगे |

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास के बारे में विस्तृत जानकारी दी | भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी लेकिन इसकी नींव 1951 में जनसंघ की स्थापना के साथ ही रखी जा चुकी थी | अपने आदर्श और प्रेरणास्त्रोत डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे लेकर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना व अंत्योदय की विचारधारा से प्रेरित होकर देश में सुशासन की नई दिशा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ |

 

उन्होंने देश की लोकसभा में 2 सांसदों से पूर्ण बहुमत की सरकार के सफल सफर की जानकारी विस्तार पूर्वक दी | उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार को गति देने और जनहित और कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुँचने का आह्वान किया | जिला महामंत्री मूल चंद मित्तल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत व्यापक रूप से लोगों को वैक्सीन लगवाने और घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने का कार्य बहुत ही निष्ठा और लगन से कर रहे हैं और अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं |

 

कोविड-19 टीकाकरण अभियान में योगदान के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कोविड-19 टीकाकरण को और अधिक गति देने का आग्रह किया | इस बैठक में ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल,आर एन सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता वज़ीर सिंह डागर,ज़िला उपाध्यक्ष संजीव भाटी,पंकज रामपाल, मान सिंह,बिजेंद्र नेहरा,ज़िला सचिव सुनीता बघेल,पुनीता झा,भारती भाकुनी मुकेश अग्रवाल, हरेन्द्र भड़ाना,जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,जिला कार्यालय सचिव सचिन कुमार, प्रवीण चौधरी,भाजपा मोर्चों के जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, सुखबीर मलेरना,भगवान सिंह, लाजर रणजीत सेन,युवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री सचिन ठाकुर व गोल्डी अरोड़ा,भाजपा मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री,मोर्चों के मीडिया प्रमुख और सोशल मीडिया संयोजक व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *