Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 06 at 8.05.28 PM

भाईयो ने मिलकर की थी बहन की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया ,बिते 19 जून 2024 को बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बाबा बालखंडी नाथ मंदिर के पास स्थित पुलिया के पास एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान कुमारी लीलावती 17 वर्ष पुत्री स्व पतरू राजभर निवासी पिण्डहरा थाना बांसडीह, जनपद बलिया के रूप में की गई थी। WhatsApp Image 2024 07 06 at 8.05.28 PM

शनिवार को थाना बांसडीह पुलिस ने इस हत्या काण्ड में शामिल किशोरी के तीन भाइयों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक भाई फरार चल रहा है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने चलान कर दिया।पुलिस के तहकीकात में पता चला कि मृतका लीलावती किसी लड़के से मोबाइल पर बात किया करती थी।

जिसकी जानकारी उसके भाई बिकाऊ राजभर, जोगिन्दर राजभर व रविन्दर राजभर पुत्रगण स्व पतरु राजभर को हुई तो इन लोगों द्वारा आपत्ति करते हुए बात करने से मना किया गया, लेकिन किशोरी ने अपने भाईयों की बात को अनसुना कर लगातार बात करती रही जिससे नाराज होकर तीनों भाइयों ने मिलकर साड़ी से बांध कर उसकी हत्या कर दी और शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर बैटरी वाला तेजाब डाल दिया। इसके बाद शव को साड़ी में बांधकर विक्रम टैम्पो से तीनों भाई एक साथ ले जाकर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बाबा बालखण्डी मंदिर पुलिया के पास फेंक दिया था।

शव की शिनाख्त होने के उपरांत पुलिस ने पांच जुलाई 2024 को ग्राम चौकीदार की तहरीर पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। इसी क्रम में बांसडीह पुलिस ने शनिवार को बिकाऊ राजभर एवं जोगिन्दर राजभर पुत्रगण स्व पतरु राजभर निवासी पिण्डहरा थाना बांसडीह, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वही हत्या में कारित
एक साड़ी, एक प्लास्टिक की प्रयुक्त तेजाब बोतल व विक्रम टेम्पो बरामद किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *