Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज़ चोरी मिलने पर दो व्यापारियों पर 20 लाख रुपये का जुर्माना

स्टेट जीएसटी की एसआईबी ने शुक्रवार को दो प्रतिष्ठानों पर मारा था छापा

स्टाक से 1.20 करोड़ रुपये का कम मिला था सामान

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या।IMG 20241027 WA0002

जिले के बीकापुर और मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बोस्टेट जीएसटी की छापेमारी में न, लगभग 1.20 करोड़ रुपये के सामान स्टॉक में कम मिले हैं। बड़े पैमाने पर कर चोरी मिलने पर दो व्यापारियों पर 20 लाख का जुर्माना लगाया है। व्यापारियों ने जुर्माने की धनराशि जमा भी कर दी है।

स्टेट जीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड-1 अरविंद कुमार ने बताया कि उपायुक्त कर श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में एसआईबी की टीम ने बीकापुर स्थित रिमझिम मोबाइल सेंटर पर शुक्रवार को छापेमारी की थी।

इस दौरान घोषित स्टॉक से 80 लाख रुपये का माल कम मिला था। व्यापारी से 15 लाख रुपये जमा कराया गया है। वहीं, बारुन में गुप्ता एजेंसी नामक परचून का प्रतिष्ठान है। यहां भी टीम ने जांच की तो बड़े पैमाने पर अनियमितता मिली।

टीम की आरे से स्टॉक चेक करने पर 40 लाख रुपये का माल कम मिला, जिस पर पांच लाख रुपये व्यापारी से जमा कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *