Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 25 at 10.05.42 PM

ब्रेकिंग न्यूज विकासखंड पर शुरू हुई तीन दिवसीय प्रदर्शनी।

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
बीकापुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मंगलवार को विकासखंड परिसर के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में सरकार की उपलब्धियों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ सुबह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा व खंड विकास अधिकारी द्वारा फीता काट कर तथा दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ,महिला एवं बाल पुष्टाहार विभाग ,पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, द्वारा अपने उत्पाद और योजनाओं के संबंध में स्टाल लगाकर सरकार द्वारा उनके विभाग के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया।

प्रदर्शनी के दौरान मेले में स्वस्थ विभाग, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, स्वयं सहायता समूह, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, स्वच्छ भारत मिशन, पशुपालन विभाग, आंगनवाड़ी, समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही।

स्वयं सहायता समूह की स्वयं सेविकाओं ने स्वहस्त निर्मित जूस, अचार, चटनी, चिप्स पापड़ सहित खाद्य वस्तुओं का प्रदर्शन किया। ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा ने क्षेत्र के लोगों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील किया गया। जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल हो सके।

इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत धनजीत, बद्रीनाथ पांडेय उषा रानी शर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकपुर के चिकित्सक डॉक्टर शादाब प्रधान गुड्डू पाठक, मुकुल आनंद, सहित अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शनी के दौरान सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बद्रीनाथ पांडे ने बताया कि 25 मार्च 26 मार्च और 27 मार्च 3 दिन तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …