Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज – गद्दोपुर एफसीआई डिपो के बाहर बड़ा सड़क हादसा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या.
कैंट थाना क्षेत्र स्थित गद्दोपुर एफसीआई डिपो के बाहर बड़ा सड़क हादसा हुआ।

गेहूं लदी ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) कार्यालय के ठीक सामने हुआ।

मृतका अपने बेटे के साथ किसी काम से बाइक पर जा रही थी।

महिला की पहचान पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के बारून चौकी अंतर्गत पहुपीपुर निवासी के रूप में हुई है।

हादसे के बाद मां के शव के पास बैठा युवक चीख-चीख कर रोता रहा,

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एफसीआई गेट पर रोजाना ट्रकों को बेतरतीब तरीके से खड़ा किया जाता है।

लोगों ने आरोप लगाया कि गार्डों और ट्रक चालकों की मिलीभगत तथा पहले अंदर घुसने की होड़ के चलते लगातार अव्यवस्था बनी रहती है।
क्षेत्र में प्रतिदिन लंबा जाम लगता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जबकि इसी मार्ग से हजारों लोग गुजरते हैं।

सूचना मिलते ही सहादतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

देवरिया में बारात के बीच युवक की गोली मारकर हत्या, हड़कंप

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …