Breaking News
WhatsApp Image 2025 02 09 at 4.58.02 AM

ब्रेकिंग न्यूज संदिग्ध अवस्था में युवती का साड़ी के सहारे लटकता मिला शव।

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्माWhatsApp Image 2025 02 09 at 4.58.02 AM
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के बनकट गांव निवासी 22 वर्षीय दलित युवती प्रतिमा कनौजिया पुत्री राम अशोक कनौजिया का शव शनिवार दोपहर घर के भीतर छत में लगे पंखे के हुक से साड़ी के सहारे संदिग्ध अवस्था में लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया गया कि मृतका प्रतिमा कनौजिया घर के पास लकड़ी रखने के लिए बने कमरे में चली गई और वहां साड़ी के फंदे से गले मे फांसी लगा लिया।

काफी देर तक घर वापस न आने पर उसकी मां और छोटा भाई ढूंढने गया तो शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा शव नीचे उतर लिया गया। बताया गया कि मृतक के पिता और बड़े भाई रोजी रोटी के सलसिले में घर से बाहर रहकर नौकरी करते हैं। मृतका अभी अविवाहित थी। मृतक के चाचा की सूचना पर पुलिस द्वारा शव अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0003

बकरीद त्यौहार में हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज की पाबंदी, जगह जगह पुलिस रहेगी तैनात 

मीरजापुर। 28 मई बकरीद त्यौहार को लेकर अहरौरा थाना क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया …