Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 29 at 7.24.32 AM

ब्रेकिंग न्यूज  क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न, 10 करोड़ रुपए की कार्य योजना बनी

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

बीकापुर, अयोध्या: विकासखंड परिसर के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा ने की, जिसमें प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) बद्रीनाथ पांडेय ने किया।

वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए 10 करोड़ की योजना

बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए 10 करोड़ रुपए की विकास कार्य योजना बनाई गई। ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने पिछले वित्तीय वर्ष 2024-2025 के विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 7 करोड़ रुपए की कार्य योजना में से अब तक 4 करोड़ 40 लाख रुपए के अंतर्गत 53 विकास कार्यों में 39 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 14 कार्य प्रगति पर हैं।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि शासन स्तर से अतिरिक्त बजट की मांग कर क्षेत्र में अधिक विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करें।

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी

बैठक के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी जताई और कहा कि इस संबंध में शासन को पत्र भेजा जाएगा।

पौधरोपण की सुरक्षा के लिए टी गार्ड की मांग

जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव ने वन विभाग से पौधरोपण के दौरान पौधों की सुरक्षा के लिए टी गार्ड लगाने की मांग की, जिससे लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

बैठक में उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह, पशु चिकित्साधिकारी आलोक कुमार, सीएचसी प्रभारी ए.के. सिंह, जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव, प्रधान सरवन शर्मा, प्रधान उमाशंकर यादव, मोहम्मद मुस्लिम शेख, जेई एमआई अजय गौतम, सचिन पटेल, वन विभाग के अशोक यादव सहित कई प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक कर्मी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …