बिंदकी में दिनदहाड़े घर के अंदर युवक की गला काटकर हत्या
फतेहपुर- बिंदकी में शुक्रवार को घर के अंदर युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई और आरोपित बाहर से दरवाजे पर कुंडी लगाकर फरार हो गए। मायके से भाई के साथ आई पत्नी घर में घुसी तो लहूलुहान पति को मृत पड़ा देखकर बदहवास हो गई। जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी। सीओ ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की।
“घर के अंदर खून देखकर निकल गई चीख”
फतेहपुर के जाफरगंज थाने के माधियाखेड़ा गांव निवासी दीपक (40) दो वर्ष से बिंदकी छिपहटी मोहल्ले में परिवार के साथ रह रहा था। दो दिन पहले मंगलवार को उसकी पत्नी बच्चों को लेकर बहन के घर थाना हुसेनगंज के गांव आधारपुर गई। घर में दीपक अकेले था। शुक्रवार को उसकी पत्नी अपने भाई के साथ दोपहर करीब दो बजे घर लौटी। घर के दरवाजे खोले तो अंदर खून देख चीख पड़ी। पड़ोस के लोग एकत्र को गए। अंदर जाकर देखा तो दीपक का गला धारदार हथियार से कटा हुआ था, पास में ही खाने की थाली रखी थी। दीपक की हत्या के बाद तीन पुत्रियों मानसी (16), राधा (13), मुनालसा (8) व बेटे गगन (5) का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर सीओ अभिषेक तिवारी सहित पुलिस फोर्स पहुंचा। सीओ ने बताया युवक की हत्या की घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
Tags फतेहपुर
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …