Breaking News
Screenshot 38

ब्रेकिंग अयोध्या एडीजी लखनऊ जोन एस बी शिरोडकर पहुंचे राम नगरी अयोध्या,दीपोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSScreenshot 38

अयोध्या – दीपोत्सव के मद्देनजर एडीजी लखनऊ जोन एस बी शिरोडकर आज अयोध्या पहुँचे। उन्होंने अयोध्या का निरीक्षण किया। और सुरक्षा अधिकारियों के साथ दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी राम कथा पार्क और अयोध्या के प्रमुख संवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। वही निरीक्षण के बाद एडीजी लखनऊ जोन एसबी शिरोडकर ने बताया कि दीपोत्सव हमेशा से महत्वपूर्ण प्रोग्राम रहा है, प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है इसका विशेष महत्व है।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के उमीद के साथ की तैयारी की जा रही है। मुख्य रूप से क्राउड कंट्रोल और आतिशबाजी है सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना है।सभी व्यवस्थाएं पूर्व के भांति की जा रही है।Screenshot 37

प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की दीपोत्सव में आमद होंगी।लगाया जा रहा है पूर्वानुमान,उस लिहाज से भी प्रशासन और पुलिस दोनों कर रहा है तैयारी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा वालों की होगी प्रॉपर ब्रीफिंग,किया जाएगा रिहर्सल,सुरक्षा को लेकर पहले ही शुरू की गई है तैयारी,सुरक्षा कारणों से नहीं किया जा सकता उसे साझा, हम प्रयासरत हैं कि पूरे पर्व और त्योहार को सुरक्षित ढंग से मनाएं, बाहर से आने वाले विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा में ना आए कोई कमी,अच्छी तरह से किया जाए व्यवस्था, सुरक्षा की स्पेशल एजेंसी एटीएस और एसटीएफ से लेकर सभी सुरक्षा एजेंसी का होता है यहां पर सहयोग, सभी के सहयोग और जिला प्रशासन के साथ दीपोत्सव सम्पन्न कराया जाएगा।

बाइट-एस बी शिरोडकर एडीजी लखनऊ जोन

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *