Breaking News

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

गोरखपुर/सहजनवा। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का विधानसभा सहजनवा के थाने चौराहे पर जिला मंत्री रवि सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में जोरदार स्वागत किया। आपको बता दे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय प्रांशु द्विवेदी जी का गोरखपुर प्रथम आगमन पर स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम सहजनवा थाना चौराहे पर आयोजित किया।।

रवि सिंह सोलंकी ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात कही तथा युवाओं के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।। इस मौके पर भाजयुमो जिला मंत्री रवि सिंह सोलंकी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रितेश सिंह बब्बू अक्षय प्रताप चंद जिला संयोजक नीरज दुबे सर्वेश दुबे विश्वजीत सोलंकी श्रवण यादव मिथिलेश मल्ल रामेश्वर कश्यप नारायण दत्त ओझा मनोज जयसवाल प्रशांत यादव नवीन सिंह आदर्श राम त्रिपाठी आशीर्वाद किशन राजू पांडे आदि बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी समस्त जिले के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *