Breaking News

सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास की नीति से काम करती है भाजपा:देवेन्द्र चौधरी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टIMG 20250228 WA0016

फरीदाबाद:वार्ड-2 के सेक्टर-55 में भाजपा प्रत्याशी राजेश डागर द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में निर्वतमान वरिष्ठ उपमहापौर उपस्थित थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर देवेन्द्र चौधरी का भाजपा प्रत्याशी राजेश डागर ने फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर लोगों ने चौ.कृष्णपाल गुर्जर जिन्दाबाद,देवेन्द्र चौधरी जिन्दाबाद और राजेश डागर जिन्दाबाद के नारे लगाकर पूरे वातावरण को भाजपामय बना दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की ताकत ही पार्टी के कार्यकर्ता है,आज जो हमारी पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी है इन निष्ठावान,कर्मठ और मेहनती कार्यकताओं के कारण है। आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें है उसका श्रेय भी कार्यकताओं को जाता है। पार्टी ने राजेश डागर को वार्ड-2 से भाजपा का निगम पार्षद उम्मीदवार बनाया है।

इसलिए आप जैसे लोकसभा का चुनाव कृष्णपाल बनकर लड़े, एनआईटी विधानसभा का चुनाव सतीश फागना बनकर लड़ेे,इसी प्रकार इस चुनाव को राजेश डागर बनकर लड़ना है। उन्होनें कहा कि निगम में भाजपा की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी और भाजपा के 46 पार्षद के उम्मीदवार भारी मतों से जीतकर आऐंगे ऐसा लोगों के भाजपा के प्रति प्यार को देखकर लगता है। देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की नीति से काम करती है।

इसलिए आने वाली 2 मार्च को कमल का बटन दबाकर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी और पार्षद राजेश डागर को बनाना है। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक सुर में कहा कि वार्ड 02 को स्वच्छ, स्वस्थ एवं समृद्ध बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और प्रवीण बत्रा जोशी और राजेश डागर को अवश्य विजयी बनाएगें।

उन्होनें कहा कि वार्ड 02 की जनता भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में अपना पूरा महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस मौके पर राजेश डागर ने कहा कि सेक्टर-55,वार्ड 02 में जिस तरह से आप सभी ने अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया है उसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। यहां उमड़ा जन सैलाब’चप्पा-चप्पा भाजपा’होने का संदेश दे रहा है। हर बूथ पर कमल खिलना तय है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …