Breaking News

3 मार्च से 7 मार्च 2025 तक होगा राष्ट्रीय लोक अदालत सप्ताह का आयोजन:रीतू यादव

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

IMG 20250228 WA0017
फरीदाबाद:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फरीदाबाद द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव रीतू यादव के सक्षम नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत सप्ताह का आयोजन 3 मार्च से 7 मार्च,2025 तक किया जाएगा। जिसको नेशनल लोक अदालत सप्ताह के नाम से जाना जाएगा

।इस विशेष सप्ताह का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक चालान केसों का अधिक से अधिक निपटारा बैंक रिकवरी मामले,मोटर वाहन दुर्घटना दावा (MACT) मामले, पारिवारिक विवाद,दीवानी मामले,फौजदारी जमानती मामले,श्रम विवाद,भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले,बिजली और पानी के बिलों से जुड़े विवाद,राजस्व मामले,और अन्य छोटे-छोटे वादों का आपसी सहमति से अधिक से अधिक निपटान करना है।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रितु यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फरीदाबाद,आम जनता से अपील करता है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटाने के लिए आगे आएं। यह न केवल न्यायिक प्रणाली के बोझ को कम करेगा,बल्कि विवादों का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …