Breaking News

भाजपा बाबा साहब के विचारों का अनुसरण कर सामाजिक क्षेत्र में कर रही काम पर काम : बिसाहूलाल सिंह

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

बाबा साहब के सपने को साकार कर रही भाजपा :-बृजेश गौतम

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अप्रैल 2021 को डॉ भीमराव जयंती के उपलक्ष में भाजपा कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी तथा भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों पर भारतीय जनता पार्टी काम करते हुए गरीबों के उत्थान के लिए काम करती है। पार्टी के कार्यकर्ता बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाते हैं। बाबा साहब द्वारा की गई व्यवस्थाओं के कारण आज देश के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार प्राप्त हुए हैं।

आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार इतने वर्षों तक रही लेकिन उन्होंने कभी भी बाबा साहब के विचारों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब से देश में और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब से बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने और गरीबों के उत्थान के काम हुए। बाबा साहब के पंच तीर्थों पर भी सरकार द्वारा काम किए गए है। बाबा साहब के द्वारा देश और समाज के लिए किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने इस समाज और देश को बहुत कुछ दिया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। बाबा साहब के बनाए गए संविधान का पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी उनके पद चिन्हों पर आगे बढ़कर समाज के अंदर काम कर रही है बाबा साहब के संकल्पों को साकार करने के लिए भाजपा सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता कर रही है और उनके कल्याण के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है समाज में ऊंच-नीच की जो खाई कांग्रेस ने बनाई उसको भरने का कार्य भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार कर रही है जिसके परिणाम भी समाज के अंदर अब दिखाई देने लगे हैं इसीलिए जात पात को लोग भूलकर भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *