Breaking News
f8b3d0f8 6dc2 489c aaab 5c1b9288c39e

हर घर से मिट्टी और चावल संग्रह करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

 

जिला संवाददाता विकास अग्रहरिf8b3d0f8 6dc2 489c aaab 5c1b9288c39e
मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम को लेकर भाजपा अहरौरा मंडल की बैठक मंडल कार्यालय पर हुई जिसमे मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तैयारियो को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला कार्य समिति सदस्य सुजीत केसरी ने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के आम जन से सीधा संवाद और सहयोग रुपी राष्ट्रीय कार्यक्रम है,जिसमे भाजपा के बूथ लेबल के कार्यकर्ता हर गांव हर घर से मिट्टी और चावल संग्रह कर दिल्ली भेजेंगे जहा बन रहे अमृत पार्क मे यह सामग्री समाहित होगा, साथ उन्होंने बताया कि मिट्टी संग्रहण के साथ ही हर गांव में अमृत वाटिका बना उसमे 75 पौधारोपण भी किया जायेगा, बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि ने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता वोटर चेतना महाभियान के तहत हर बूथ से कम से कम 15 नव मतदाता अनिवार्य रूप से बनाये यह अभियान प्रारंभ हो गया है और उसे सूचीबद्ध कर संगठन को प्रस्तुत करे जिससे आगामी 2024 की हमारी तैयारी चाक चौबंद रहे और चुनाव मे हम पुराने रिकॉर्ड से भी ज्यादा अंतर से मोदी जी को केंद्र की सत्ता सौंप सके, बैठक में शामिल रहने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं मे जयकिशन जायसवाल संतोष पटेल उमेश केशरी रमेश बहेलिया सुरेन्द्र प्रजापति रमेश पटेल मनोज सोनकर कृष्णा तिवारी बालगोविंद सिंह विनोद सोनकर जगत सिंह नागेन्द्र बहादुर सिंह श्वेता सिंह माखन सिंह वेद प्रकाश भारती धर्मराज पटेल सुबाष पटेल रामशरन पटेल संदीप पटेल विरेन्द्र कुमार संतोष गुप्ता आशुतोष गिरि अरविंद मिश्रा संतोष विश्वकर्मा आनंद मौर्य विनय शर्मा विवेक मौर्या योगेश पटेल अंकित मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *