Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 03 at 5.54.31 PM

भाजपा सरकार के विकास कार्यों ने  विपक्ष की बोलती  बन्द की : डा दिनेश शर्मा 

ibn news लखनऊ

उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कराए गए  विकास कार्यों ने विपक्ष की बोलती बन्द कर दी है। इसीलिए विपक्ष तमाम तरह के हथकंडे अपना रहा है।  साम्प्रदायिकता को हथियार बनाकर अल्पसंख्यक वोट बैंक बनाने के  प्रयास  के साथ ही  जाति विशेष को दूसरी  जाति का डर दिखाकर भी वोट बैंक बनाने का प्रयास हो सकता है।  विपक्षी दल भले ही अलग अलग दिख रहे  है पर असल में वे सब मिले हुए है। उनका लक्ष्य किसी भी प्रकार से भाजपा के वोट काटने का है।  राजधानी में भाजपा की लखनऊ परिक्षेत्र की बैठक में  कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन के गुर सिखाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने  प्रदेश में पिछला चुनाव  विपक्ष में रहते हुए लडा था।  इस बार अन्तर यह है कि पार्टी की डबल इंजन की सरकार केन्द्र व राज्य में मौजूद है। अब   विपक्ष की चुनौती का सामना पार्टी के सोने जैसे कार्यकर्ता को करना है। पार्टी कार्यकर्ता की क्रियाशीलता के चलते आज विपक्ष में  हार का भय व्याप्त है। सरकार द्वारा कराए गए बेमिसाल विकास कार्य उनके हार के  भय को कई गुना बढा रहा है।  डा शर्मा ने कहा कि  समय के अनुसार  चुनाव की रणनीति को बदलकर चुनाव को अपने पक्ष में करना ही रणनीतिक कौशल कहलाता है।  इसके लिए पार्टी के निर्देशों को जनता तक लेकर जाना होगा। पिछली  बार जहां पर भाजपा के विधायक  जीते थे वहां पर जीत के अन्तर को बढाना है। अगर कही पर कोई कमी हो तो कार्यकर्ताओं को उसको  समाप्त कर जनता को अपने पक्ष में सकारात्मकता के साथ जोडना है।   पिछले चुनाव में जिस सीट पर  जीत नहीं मिली थी वहां  पर इस बार विजय हेतु और अधिक परिश्रम के साथ अभी से लगना पड़ेगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ता को सक्रिय होना होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के विकास कार्यो पर चुप्पी साधे हुए है। प्रदेश में 6 स्थानों पर मेट्रो ,  23 स्थानों पर हवाई अड्डे  , प्रदेश में सडकों का जाल , करीब साढे चार लाख को सरकारी नौकरी  , 2 करोड लोगों के लिए ओडीओपी के जरिए रोजगार सृजन ,साढे तीन लाख को संविदा  की नौकरी जैसी बाते   जनता के बीच में कार्यकर्ता को ही पहुचानी है।  डा शर्मा ने कहा कि विपक्ष आजकल सरकार के कार्यों को अपना  सपना बताने का शिगूफा छोड रहा है।  कार्यकर्ता को ऐसा कहने वालों से पूछना चाहिए कि अगर सपना देखा था तो बताया क्यों नहीं और काम क्यों नहीं किया। भाजपा की सरकार ने जनता के सपनों को पूरा करने के लिए योजनाओ का शिलान्यास करने के साथ ही उसका लोकार्पण किया है। विपक्ष के अनर्गल प्रलाप का मर्यादा व तथ्यों के साथ जवाब दिया जाए। कार्यकर्ताओं के बीच में कार्य का विभाजन हो तथा हर कार्यकर्ता को उसकी जिम्मेदारी जानकारी होनी चाहिए। हर कार्यकर्ता को जोडना होगा। पुराने लोगों के मार्गदर्शन में युवा काम करें। कार्यकर्ता  को आपस में बेहतर समन्वय के साथ  लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करते हुए चुनाव में जाना है। भाजपा के कार्यकर्ता को बडे लक्ष्य को पूरा करने के लिए समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। आज भाजपा के पक्ष में माहौल जरूर है पर इसमे ढिलाई बरतने की जरूरत नहीं है। लोग कहते  है कि न साइकिल न हाथी न हांथ एक बार फिर योगी आदित्यनाथ   जो सरकार के प्रति  जनता के भरोसे को जताता है। सरकार का एक एक काम कार्यकर्ता  के दिमाग में होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अल्पसंख्यकों की मजहबी शिक्षा में बदलाव किए बिना उन्हें आधुनिक शिक्षा से जोडा है। आज शौचालय से लेकर गैस कनेक्शन,बिजली कनेक्शन आदि तमाम योजनाओं को लाभ सभी को बिना भेदभाव के मिला है। इस सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यक समुदाय की उन्नति हुई है। पिछले साढे चार साल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है कार्यक्रम में महामंत्री श्री अमरपाल मौर्य त्रियंबक त्रिपाठी शेष नारायण मिश्रा शंकर लाल लोधी सहित तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद थे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *