Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 21 at 4.13.26 AM

भाजपा सरकार ने दस सालों में बदला बड़खल क्षेत्र का स्वरुप:धनेश अदलक्खा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 21 at 4.13.26 AM

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा ने कहा है कि सुशासन और विकास भारतीय जनता पार्टी का ध्येय है और पिछले दस सालों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों ने इन दोनों मुद्दों पर ही काम करके जनादेश हासिल किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक नई दिशा देने का काम किया है और दस सालों में नॉन स्टॉप हरियाणा बिना रूके और बिना थके विकास के पथ पर अग्रसर रहा। अदलक्खा अपने चुनावी अभियान के तहत एसजीएम नगर व एनआईटी ई ब्लाक में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

सभाओं के दौरान समस्त बिरादरी के लोगों ने अदलक्खा के पक्ष में हुंकार भरते हुए उन्हें भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा भेजने का विश्वास दिलाया। लोगों को संबोधित करते हुए धनेश अदलक्खा ने कहा कि विकास भाजपा की परिपाटी रही है,जब-जब देश या हरियाणा में भाजपा की सरकारें बनी,अभूतपूर्व विकास हुआ है। 2014 से पहले बडखल क्षेत्र क्या था और दस सालों बाद बड़खल क्षेत्र क्या है,भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र का स्वरुप बदलने का काम किया है,यहां रिकार्ड विकास करवाकर इसे शहर का सबसे सुंदर क्षेत्र बनाया है। जहां सीमेटिड सडकों का जाल बिछाया गया वहीं चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण किया गया।

साथ ही साथ ऐतिहासिक बड़खल झील को फिर से गुलजार किया,जिससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिले और लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। धनेश अदलक्खा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अब बड़खल क्षेत्र के विकास की जिम्मेवारी उनके कंधों पर रखी है इसलिए आप मुझे आर्शीवाद रुपी वोट दें ताकि मैं विधानसभा में पहुंचकर बड़खल क्षेत्र के विकास को नई बुलंदियों तक पहुंचाने का काम कर सकूं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *