Breaking News

3 मई तक बंद रहेगा भाजपा जिला कार्यालय

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

अनूपपुर -कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए और प्रशासन द्वारा 20 अप्रैल 2021 से 3 मई 2021 तक किए गए लॉकडाउन का पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने अनूपपुर भाजपा कार्यालय को 3 मई 2021 तक पूर्ण रुप से बंद करने का निर्णय लिया है भाजपा कार्यालय मंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि 3 मई 2021 तक भाजपा जिला कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेगा,

इस दौरान कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यालय ना आये, सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों में सुरक्षित रहें, जिला कार्यालय मंत्री ने कहा कि आवश्यक कार्य किसी कार्यकर्ता को यदि पड़ता है तो वह दूरभाष के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान वरिष्ठ नेताओं से करा सकता है ,उसे कार्यालय आने की कोई आवश्यकता नहीं हैl उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *