Breaking News

भाजपा के पार्षदों की बैठक संपन्न. सांसद लल्लू सिंह ने कहा निगम दे रहा अयोध्या के विकास को नई गति

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या नगर निगम में भाजपा के पार्षदों की बुधवार को बैठक एक निजी होटल के सभागार में हुई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने की। इस दौरान पार्षदों ने अशोका द्विवेदी को नेता सदन, दिनेश मौर्या को मुख्य सचेतक तथा द्वोपदी मांझी को उपसचेतक चुना गया। बैठक में सांसद लल्लू सिंह तथा महापौर रिषिकेश उपाध्याय मौजूद रहे। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने जिला उपाध्यक्ष अरविद मिश्र को नगर निगम समन्वयक घोषित किया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद से अयोध्या के विकास को नई गति मिली है। केंद्र व प्रदेश सरकारों की प्राथमिकताओं में अयोध्या है। कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पौराणिक तथा ऐतिहासिक स्वरूप मे नगरी को विकसित किया जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *