Breaking News

अनियंत्रित होकर बाइक, पेड़ से टकराई,एक घायल, एक की मौत

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर (चुनार) स्थानीय अंतर्गत पुलिस चौकी चकगंभीरा क्षेत्र के खत्री मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार जुम्मा हसन उर्फ शेरू पुत्र सद्दीक उम्र करीब-25 वर्ष व इदरीश पुत्र सत्तार अली उम्र करीब-20 वर्ष निवासीगण गोबरदहा थाना चुनार मीरजापुर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराएं ।

 

जिससे जुम्मा हसन उर्फ शेरू की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा इदरीश गंभीर रुप से घायल हो गए । सूचना पर चौकी प्रभारी चकगंभीरा द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज हेतु सीएचसी भिजवाया गया । जहां से चिकित्सको द्वारा वाराणसी ट्रामा सेंटर हेतु रेफर कर दिया गया है । स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक जुम्मा हसन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया l

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *